7:18 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

कड़कती ठंड में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने जलवाए अलाव, जरूरतमंदों को दिलाई राहत

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत नें मौसम की खराबी और कड़कती ठंड को देखते हुए नरकुलागंज मारवाड़ी में लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव जलवाया इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया आज सुबह से ही मौसम खराब है ठंड बढ़ गई है मजदूर और जरूरतमंद लोग ठंड से परेशान है उनकी परेशानी को देखते हुए आज हमने अलाव जलाकर लोगों को ठंड से बचने का प्रयास किया है राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया जन सेवा में संस्थान लगातार मानवों एवं जीवों की सेवा करता आया है संस्थान आज अलाव जलाकर जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी ने कहा जब-जब प्रकृति की मार पड़ती है तब का राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान उनकी सेवा के लिए आगे आया है हम लोग लगातार ठण्ड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलवाते आए हैं जिससे जन-मानस को ठंड से राहत मिल सके अलाव कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इसी का सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, सदस्य लखन सिंह, रमेश चंद्र रस्तोगी एवं जरूरतमंद लोग मौजूद रहे


 

विज्ञापन एक्सप्रेस