2:52 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में विद्युत संविदा कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, समझौते से मुकरने का आरोप

बदायूं में शनिवार शाम विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पावर कॉरपोरेशन पर समझौतों का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर छंटनी करने का आरोप लगाया। नाराज़ कर्मियों ने 29 नवंबर 2025 के कार्यवृत्त की प्रतियां जलाईं और नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने घायल कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज, हटाए गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम वेतन भुगतान और स्मार्ट मीटर से रोजगार खत्म होने की आशंका जैसे मुद्दे उठाए। बाद में ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सभी संविदा कर्मियों को तत्काल काम पर वापस लेने की मांग की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस