बदायूं
——————————
आज दिनांक 27/12/2025 को ज़िला पंचायत सभागार में समिति का वार्षिक अधिवेशन देश में ग्रामीण बैंकों की स्थापना की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री इरफ़ान आलम द्वारा भाग लिया गया। इस के अतिरिक्त मुरादाबाद समिति के अध्यक्ष श्री अनिल तोमर तथा चन्दौसी समिति के अध्यक्ष श्री हितेश पाल सिंह आदि ने भी भाग लिया।सभा की अध्यक्षता मुरादाबाद hub से आयीं सुश्री सुनीता देवी ने की।
सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा ग्रामीण बैंकों में लाये जा रहे आई.पी.ओ का प्रबल विरोध किया गया। उपस्थित सदस्यों ने बैंक द्वारा कम्प्यूटर इन्क्रीमेंट के एरियर की विसंगतियों को अतिशीघ्र दूर करने की मांग रखी तथा यह मांग भी की कि प्रबंधतंत्र कार्यरत स्टाफ़ के साथ साथ सेवानिवृत्त स्टाफ़ के लिए भी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करे। यह मांग भी की गई कि पेंशन के कम्यूटेशन की राशि की पंद्रह वर्ष के स्थान पर दस वर्ष आठ माह में कटौती की जाये।
इस के बाद अधिवेशन में समिति के बदायूं यूनिट की पुरानी इकाई को भंग करके नई कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें सर्वसम्मति से श्री विनोद कुमार वार्ष्णेय को अध्यक्ष, श्री वीरेन्द्र कुशवाहा जी को सचिव तथा श्री रमेश चंद्र शर्मा जी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
अधिवेशन में सर्व श्री अरविन्द मिश्र,विनोद कुमार वार्ष्णेय, रजनीश वर्मा, अनिल तोमर, वीरेन्द्र सक्सेना, महेंद्र पाल,ओम प्रकाश गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। सभा का संचालन श्री अरविन्द मिश्र जी ने किया।
अधिवेशन के अन्त में समिति के दिवंगत सदस्यों की स्मृति में श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
