10:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नरैनी – बाल विवाह एक अभिशाप-राजकुमार शर्मा

नरैनी -क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज में वाल विवाह मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा द्वारा छात्र- छात्राओं को बाल विवाह कुप्रथा के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की और कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है जिसे ख़त्म करने के लिए भारत सरकार बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 लाकर और राजाराम मोहन रॉय जैसे सुधारकों शारदा अधिनियम 1929 बना कर खत्म करने का प्रयास किया गया था। आज के इस वर्तमान समय में वाल विवाह एक बुराई हैं हम सभी को वाल विवाह जैसी कुप्रथा को मिटाना हैं। इस अवसर पर नीरज चौहान,विपल्व भारती रामौतार मौर्य सहित
समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.