1:52 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं – पंचायत सहायकों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग बरेली मंडल बरेली के तत्वाधान में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद बदायूं के विकासखंड म्याऊं में पंचायत सहायकों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को दो दिवसीय ओएसआर विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आदरणीय खंड विकास अधिकारी महोदय एवं आदरणीय सहायक सहायक विकास अधिकारी महोदय ने सभी को संबोधित करते हुए यह बताया कि अब सरकार की मंशा है की सभी पंचायतें आत्मनिर्भर बने पंचायत में स्थित विभिन्न प्रकार के संसाधनों के माध्यम से अपनी आय सृजित करें जब पंचायतें आत्मनिर्भर होगी और उनके पास स्वयं का धन होगा तो वह स्वतंत्र रूप से अपनी पंचायत का बहुमुखी विकास कर सकेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रूपेंद्र पटेल ने ओएसआर क्या है को विस्तार से समझाया कहानियां वीडियो और उदाहरण के माध्यम से सभी को समझाया कि ओ एस आर क्या है और इसकी क्यों आवश्यकता है मास्टर ट्रेनर अमरीश पटेल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी को बताया कि ओएसआर पंचायत में कैसे जनरेट किया जा सकता है और किन-किन माध्यमों से हम पंचायत को राजस्व सृजित कर सकते हैं मास्टर ट्रेनर कृष्ण चौहान ने पंचायती राज एक्ट की धारा 37 में किस तरीके से कर लगाकर एवं सेवा शुल्क लगाकर हम पंचायत को राजस्व अर्जित कर सकते हैं मास्टर ट्रेनर राहत जहां ने प्रदेश की विभिन्न ग्राम पंचायत के बारे में विस्तार से जानकारी दी जो की ओएसआर में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.