राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान द्वारा प्रायोजित तीस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों का प्रस्तुतीकरण हुआ
आसफपुर ( बदायूं ) – राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान द्वारा प्रायोजित तीस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त बी आर पी प्रतिभागियों का प्रस्तुतीकरण हुआ ।
इससे पूर्व समस्त प्रतिभागियों के 7 समूह बनाकर बदायूं जिले के विकास खंड सहसवान क्षेत्र के अलग अलग 7 ग्रामपंचायतों में सोशल ऑडिट के लिए 9 दिन के प्रवास पर भेजा गया था ।
9 दिवसीय प्रवास के दौरान टीम द्वारा प्राप्त किए गए निष्कर्ष को सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सार्वजनिक किया गया ।
उक्त निष्कर्षों के मुताबिक राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान हैदराबाद से आए सुमेध पाटिल तथा प्रशिक्षकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया । जिसके आधार पर तथा लिखित मूल्यांकन के आधार पर सभी प्रतिभागियों को अंक प्रदान किए जाएंगे । जिसमें न्यूनतम पचास प्रतिशत अंक प्राप्त करने तथा ऑन लाइन मूल्यांकन को शामिल करते हुए ऑन लाइन सफल प्रतिभागियों को प्रमाण – पत्र दिया जाएगा ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत 28 नवंबर 2025 से अनवरत रूप से चलाया जा रहा है और इस कार्यक्रम का समापन 27 दिसंबर 2025 को देर शाम किया जाएगा ।
यह एक मासीय बी आर पी प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , वीर पाल सिंह , रामकुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है । जिसमें इटावा , शामली , अलीगढ़ , बागपत आदि जिलों से आए बी आर पी हंसराज सिंह , योगेंद्र कुमार , जयकृष्ण श्रीवास्तव , ईश्वर पाल , इंद्र पाल सिंह चौहान , प्रतिभा राघव , तरन्नुम , गीता सिंह , सत्यवती , मौहर सिंह , श्यौराज सिंह , सुनील कुमार , राजकुमार , विपिन कुमार शर्मा जय शिव मिश्र सहित लगभग तीन दर्जन बी आर पी प्रतिभाग ले रहे हैं ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

