।
कल वन दरोगा के घायल होने के बाद आज नहीं पहुंची टीम, ग्रामीणों में दहशत।
बदायूं 26 दिसंबर।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसौली में जंगली सुअरों का आतंक व्याप्त है,
कल 25 दिसंबर को रेस्क्यू टीम में वन विभाग का दरोगा गंभीर घायल होने के बाद भी आज वन विभाग की टीम नहीं पहुंची इससे
ग्रामीणों का गांव से खेतों में जाना हुआ मुश्किल किसान अपने खेतों पर डर की वजह से नहीं पहुंच पा रहे हैं।
कल का पागल जंगली सूअर पकड़ से बाहर कभी भी हमला कर कोई भी जनहानि हो सकती है ।
भाकियू के राजेश सक्सेना ने कहा कि वन विभाग पर जंगली सूअर पकड़ने के पर्याप्त उपकरण भी नहीं है और ना ही वन विभाग टीम जंगली जानवरों को पकड़ने की ट्रेनिंग लिए हुए हैं ।
उन्होंने कहा कि राम भरोसे चल रहा है वन विभाग ।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना अपने पैतृक गांव सिरसौली में आज पहुंचे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने अपनी दुख भरी कहानी बताई
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने गांव के लोगों को भरोसा दिलाया है जंगली सूअर पकड़े जाएं ग्रामीणों को इसे बहुत बड़ी हानि हो रही है खेतों को चौपट कर रहे हैं
अगर कोई जनहानि होती है इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी राजेश कुमार सक्सेना ने कहा जिला अधिकारी महोदय प्राइवेट लोगों से इन जंगली सुअरों को पकड़वाने की अनुमति दें या बाहर से कोई रेस्क्यू टीम बुलाऐ,
ताकि जंगली सुअरों से निजात पा सके ग्रामीण।
उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ध्यान नहीं देता है तो गांव में ही बैठकर करेंगे बड़ा आंदोलन। आज दोपहर तीन बजे तक सूअर ग्रामीणों को नजर नहीं आया है कहीं छिपे छुपे हुए बैठा है ।
ग्रामीण खेतों से दूर निहार रहे हैं जंगली सूअर को आज बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला है आखिर प्रशासन अपनी नींद तोड़ेगा या फिर किसी जनहानि का इंतजार रहेगा
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कड़े शब्दों में कहा है जिला अधिकारी महोदय बाहर से टीम मंगाकर जंगली सुअरों को रेस्क्यू करायें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






