6:03 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका

इस्लामनगर :  विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और दीपू चंद दास,अमृत मंडल के हत्यारों को फांसी दो, बांग्लादेश मुर्दाबाद, मुहम्मद युनूस मुर्दाबाद के नारे लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। बदायूं बिजनौर राजमार्ग स्थित कस्बे के तिरंगा चौक से लेकर मैन फुब्बारा चौक तक बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बंग्लादेश के प्रधानमंत्री मुहम्मद युनूस के खिलाफ आक्रोशित नारे लगाते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। गुब्बारा चौक पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। इस दौरान तेजपाल विभाग संगठन मंत्री, समरसता प्रमुख लोकेश, जिला सह मंत्री शुभम पाराशरी, जिला सह संयोजक अर्पित, प्रखंड अध्यक्ष सज्जन कुमार, प्रखंड संयोजक अंकित,अजय यादव,अरविन्द , दिव्यांश, सुनील चौहान, भानु सिंह, रजत, रोहित संजीव पहलवान, सत्यपाल गुप्ता, विक्रांत मिश्रा, विनोद शास्त्री, शिवम दादा, ठाकुर आकाश सिंह, अरविंद चौधरी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस