12:18 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

मोहल्ला सैफुल्लागंज गोपालगंज जाने का मुख्य मार्ग गंदे पानी से लबालब

मोहल्ला सैफुल्लागंज गोपालगंज जाने का मुख्य मार्ग गंदे पानी से लबालब। गिरते हैं लोग रोज

सहसवान (बदायूं) सहसवान नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज सहित दो दर्जन ग्रामों का रास्ता गंदे पानी से लबालब है जिस वजह से आने जाने वाले लोगों का गंदा कीचड़ युक्त पानी से निकलने के लिए मजबूर है जिस वजह से मोहल्ले के लोगों सहित आसपास के लोगों का निकलना मुश्किल हो चुका है कई बार शिकायतों के बाद नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण कराया गया था लेकिन मोहल्ला सैफुल्लागंज में प्रवेश करते ही गंदे पानी भराव से लोगों के आने जाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है जिसमें स्कूली बच्चे सहित वकील दुकानदार सहित अन्य लोगों का आवागमन रहता है कुछ समय पूर्व इसी पानी भराव के चलते किसान के दो बैल करंट लगने से मर चुके हैं और आने जाने वाले गंदे पानी में गिरकर गंदे हो जाते हैं आज उप जिलाधिकारी सहसवान को अधिवक्ता सतीश पाठक के नेतृत्व में अधिवक्ता सुधीर कुमार, धर्मेंद्र पाठक, दया सिंधु शर्मा, जैनुल इस्लाम, श्याम कुमार, शांति शरन शर्मा, मोहम्मद हनीफ, महावीर सिंह, लोकेश, यादव, चंद्रसेन यादव, सोमेंद्र पाठक, अतर सिंह शाक्य सहित एक दर्जन से ज्यादा अधिवक्ताओं एवं मोहल्ले वासियों द्वारा शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी को सोपा गया। इस बाबत नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने कहा कि अगर अभी भी समस्या रह गई है तत्काल ठीक कराई जाएगी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा में से स्वयं जाकर देखता हूं समस्या दूर कराता हूं

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.