6:42 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – मारपीट फायरिंग के अभियुक्तों के घर कुर्की

सहसवान बदायूं 25 दिसंबर

बदायूं के सहसवान कस्बे के मोहल्ला रूस्तम टोला में मारपीट-फायरिंग के फरार नामजदों की संपत्ति कुर्क कर ली गई है।

शाहजहांपुर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है।

कुर्क की गई संपत्ति में सोहिल, कैफ, यासिर और फाजिल के घरों से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, चारपाई, बिस्तर और बर्तन शामिल हैं ।

सहसवान इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों को 8 अक्टूबर तक कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसलिए उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। अगर आरोपी अब भी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी अचल संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस