9:21 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

अटल के सपनों का भारत साकार कर रहे हैं पीएम मोदी :- बी.एल. वर्मा

पोखरण से स्वर्णिम चतुर्भुज तक अटल का योगदान ऐतिहासिक :- बी.एल. वर्मा

अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता :- बी.एल. वर्मा

अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा :- बी.एल. वर्मा

बदायूँ :- भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत अटल जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ के उपरांत दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव तथा पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ किया गया। तथा जनपद के प्रत्येक बूथ स्तर पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों और सुशासन के आदर्शों पर चर्चा की।

प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक जीवन, कवि व्यक्तित्व, सुशासन, विकासात्मक निर्णयों एवं राष्ट्रनिर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को चित्रों एवं विवरणों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे, जिन्होंने देश को स्थिर, सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान किया। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने वाले निर्णय उनके दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अटल के विचारों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन को सशक्त किया और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। साथ ही उन्होंने बताया यह प्रदर्शनी युवाओं एवं आमजन के लिए प्रेरणास्रोत है, जो एक सप्ताह तक आमजन के अवलोकन हेतु खुली रहेगी।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में शुचिता, नैतिकता और जनहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने संवाद और सहमति की परंपरा को स्थापित किया, जिससे लोकतंत्र और मजबूत हुआ तथा देश में स्थिरता आई। उनके आदर्श आज भी राजनीतिक नेतृत्व और समाजसेवा के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, उमेश राठौर, राणा प्रताप सिंह, एमपी सिंह राजपूत, बुद्धपाल सिंह, डॉ अरुण प्रकाश, सुधीर श्रीवास्तव, वीरेन्द्र राजपूत, अनेक पाल सिंह, विश्वजीत गुप्ता, रजनी मिश्रा, विजय पाल चौधरी, अजय तोमर, जितेंद्र कश्यप, शैलेन्द्र शर्मा, रानी सिंह पुंडीर, सुरजीव गुप्ता, अंकित मौर्य, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, रचना शंखधार, उदयवीर दिवाकर, नीतू मिश्रा, रचित साहू, पंकज शर्मा, सुरेश सिंह राठौर, अमित सिंह, अनुभव उपाध्याय एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस