5:43 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

आजमगढ़ मर्डर केस: वांटेड युवक सौरभ गौड़ ने किया सुसाइड, पैंट पर लिखा नोट बरामद

आजमगढ़ मर्डर केस: वांटेड युवक सौरभ गौड़ ने किया सुसाइड, पैंट पर लिखा नोट बरामद

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में वांटेड युवक सौरभ गौड़ (20) ने सुसाइड कर लिया। सौरभ पर अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा की हत्या का आरोप था। स्नेहा 2 दिसंबर से लापता थी और 20 दिसंबर को उसका शव घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिला था, जिसके बाद परिवार ने सौरभ के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।
सौरभ की पैंट पर लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने खुद को बेगुनाह बताते हुए लिखा कि उसने स्नेहा की हत्या नहीं की। नोट में उसने स्नेहा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की है और अपनी मौत का जिम्मेदार स्नेहा के परिजनों व राजे सुल्तानपुर के एक दरोगा को बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.