7:44 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

कड़ाके की ठंड को लेकर एसडीएम दातागंज की भावुक अपील- कोई बेसहारा खुले में न सोए

बदायूं: कड़ाके की ठंड को लेकर एसडीएम दातागंज की भावुक अपील, बोले- ‘कोई भी बेसहारा खुले में न सोए’

मिडिया प्रभारी अभिषेक वर्मा
​दातागंज (बदायूं): उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और बढ़ती शीतलहर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में दातागंज के उपजिलाधिकारी (SDM) धर्मेंद्र कुमार सिंह दातागंज ने आम जनता के नाम एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। उन्होंने न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए जन-सहभागिता का आह्वान भी किया है। ​सावधानियां बरतने की सख्त हिदायत दी है। ​एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ते कोहरे और गिरते तापमान में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने दातागंज क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि: ​गर्म कपड़ों का प्रयोग करें: घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त ऊनी वस्त्र पहनें और कान व पैरों को ढककर रखें। ​अंगीठी के प्रयोग में सावधानी रखे: बंद कमरों में कोयले की अंगीठी जलाकर न सोएं, इससे दम घुटने (कार्बन मोनोऑक्साइड) का खतरा रहता है। अलाव जलाते समय भी पर्याप्त वेंटिलेशन का ध्यान रखें। ​कोहरे में वाहन संचालन ध्यान से करें: कोहरे के दौरान वाहनों की गति धीमी रखें और इंडिकेटर व रिफ्लेक्टर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। ​प्रशासनिक मुस्तैदी बताए तो: रैन बसेरे और कंबल वितरण ​धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार तहसील प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है। दातागंज तहसील क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाए इसके लिए संबधित नगर पालिका को नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है, साथ ही, बेसहारा और निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरों को चाक-चौबंद करने के अलावा ठहरने के और बिस्तर के पर्याप्त इंतजाम के कड़े निर्देशित दिये गए है । पात्र और जरूरतमंद लोगों को दातागंज तहसील प्रशासन माननीय विधायक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व मे कंबल वितरण भी किया जाएगा। ​समाजसेवियों के लिए एक बड़ी घोषणा है : ‘मददगारों को सम्मान’मिलेगा। ​एसडीएम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कहा कि प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन समाज की भागीदारी के बिना यह मिशन अधूरा है। उन्होंने अपील की कि:​यदि कोई व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोता हुआ मिले, तो तत्काल उसकी सूचना तहसील प्रशासन या क्षेत्रीय लेखपाल को दें। ​समाजसेवी और सक्षम लोग आगे आएं और अपने स्तर से भी गरीबों की मदद करें।​विशेष घोषणा : दातागंज एसडीएम ने यह भी ऐलान किया कि कड़ाके की इस ठंड में जो भी समाजसेवी या संगठन बढ़-चढ़कर बेसहारा लोगों की मदद करेंगे और उन्हें ठंड से बचाने में प्रशासन का सहयोग करेंगे, उन्हें प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।दातागंज ​एसडीएम का संदेश: “ठंड और कोहरा केवल एक मौसम नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए चुनौती है जिनके पास छत नहीं है। आइए, हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हमारे क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति ठंड की वजह से अपनी जान न गंवाए।” इसके लिए हम मदद करें,।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.