12:32 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं पूरी तरह से सावधानी बरतें

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं पूरी तरह से सावधानी बरतें
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की 35 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी गई। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जयश्री शर्मा ने बताया कि गर्भावस्था का समय एक बहुत नाजुक समय होता है। यह स्त्रियों के लिए उनकी जिंदगी का एक नया मोड़ होता है। इसके साथ साथ महिलाओं के लिए काफी कठिन भी रहता है। ऐसी हालत में महिलाओं को देखभाल की सख्त जरूरत रहती है। उन्होने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पूरी नींद लेना चाहिए। कई बार तो नींद ना पूरी होना चिंता का विषय भी बन जाता है। गर्भावस्था में महिलाओं को चाहिए कि वह 7 से 8 घंटे की नींद अच्छे तरीके से लें। इस मौके पर डा चारु गुप्ता, प्रगति शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस