11:27 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी- सुबह 7.13 बजे लालकुआं जाने वाली सवारी गाड़ी 25 से 31 तक रहेगी निरस्त

उझानी- सुबह 7.13 बजे लालकुआं जाने वाली सवारी गाड़ी 25 से 31 तक रहेगी निरस्त।

वहीं बरेली से रात 11 बजे उझानी आने वाली भी रहेगी बंद।

उझानी बदांयू 23 दिसंबर।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिरचालनिक कारणों से 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण किया जायेगा।
सुबह 6.05 पर कासगंज से चलकर लालकुआं जाने वाली
55311 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक निरस्त रहेगी।

बरेली मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि सवारी गाड़ी संख्या 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस गाड़ी जो उझानी- रात 11 बजे आती थी उसे भी 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक निरस्त किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस