8:28 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

व थाने में दर्ज हैं आरोपी के खिलाफ दर्जनभर से अधिक मुकदमे

 

कुंवर गांव संवाददाता

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंवर गांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर निवासी मुलू पुत्र हिकमतउल्ला लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। मंगलवार को कुंवर गांव पुलिस ने उसे आंवला-बदायूं मार्ग स्थित कासिमपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी दोपहर करीब 1:30 बजे की गई। बताया गया कि आरोपी मुलू का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ कुंवर गांव थाने में गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनित कुमार, कांस्टेबल अनुज, आयुष एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.