सेठ श्री कृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि बदायूं जनपद के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी एवं कोच श्री संतोष कुमार रहे।
मैच का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती एवं टूर्नामेंट प्रभारी कौशल कुमार ने किया।
आज का पहला मैच जूनियर वर्ग के एस के फीयर फाइटर और एसके नाइट राइडर्स के बीच हुआ जिसमे एसके फियर फाइटर ने विजय प्राप्त की।मैन ऑफ़ द मैच शरद रहे।
दूसरा मैच सीनियर वर्ग के एसके शूटिंग स्टार और एस के राइजिंग
स्टार बीच हुआ जिसमें एसके शूटिंग स्टार ने27 रन से विजय हासिल की।मैन ऑफ द मैच सचिन रहे।
तीसरा मैच जूनियर वर्ग का सेमीफाइनल के रूप में खेला गया यह मैच एसके सुपर जॉइंट्स और एस के फीयरलेस फाइटर के बीच खेला गया। यह मैच एसके सुपर जॉइंट्स द्वारा नौ रन सेजीता गया।
मैच का आंखों देखा हाल श्री राम, मनोज कुमार ,कल्पित सिंहऔर राधे श्याम शर्मा द्वारा ,अंपायर के रूप में पंकज शर्मा, रविंद्र सिंह,डॉक्टर शिव कुमार,गोपाल चौरसिया और संदीप कुमार ने कार्य किया।
स्कोरर के रूप में डॉक्टर शिव कुमार और गोपाल चौरसिया में कार्य किया। टूर्नामेंट कोषाध्यक्ष रितेश कुमार ने एवं कीड़ा प्रवक्ता रमेश कुमार ने मैच की समस्त व्यवस्थाओं का प्रबंध किया।
कल सुबह एसके सुपर जॉइंट और एसके रन मशीन के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा ।
जबकि सीनियर वर्ग में एसके शूटिंग स्टार और और स्काई वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा यह जानकारी मीडिया प्रभारी विवेक जौहरी में देते हुए बताया।
कल ही मैच की विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरितभी किया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
