1:48 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू महिला अस्पताल की लापरवाही – दहलीज पर प्रसव, नवजात की मौत

बदांयू 23 दिसंबर।

बदायूं के महिला अस्पताल में बीती रात एक गर्भवती महिला का प्रसव अस्पताल की दहलीज पर ही हो गया, जहां समय पर चिकित्सकीय सहायता न मिलने से नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के आधे घंटे बाद स्टाफ पहुंचा, जिससे नवजात की जान नहीं बचाई जा सकी।

बताते हैं कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसोली के सूरज की पत्नी सविता को प्रसवपीडा होने पर गांव की आशा सीमा ई-रिक्शा से जिला महिला अस्पताल पहुंची,गेट पर दर्द ज्यादा होने पर वही प्रसव कराना पडा।

पति सूरज काफी देर चीखा चिल्लाया मगर चिकित्सक छोड़िए कोई स्टाफ सदस्य नहीं पहुंचा ओर नवजात बच्ची की मौत हो गई।

सूरज ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
अस्पताल की सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस