5:07 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – करेंट लगने से लाइनमैन की मौत

बदांयू 23 दिसंबर।

बदायूं के कस्बा बिसौली में बिजली कार्य के दौरान एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना बिसोली के बदांयू रोड पर हुई।

बताते हैं कि बजीरगंज थाने के गांव धिमरपुरा निवासी प्रेमपाल 45 किसी काम से बिजली की लाइन सही करने को खंभे पर चढ़े करेंट लगने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शरीर में गर्मी देख सीएचसी भेजा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस