।
व्यवस्था कराने को भाकियू भानु ने दिया नपा को शिकायती पत्र।
उझानी बदांयू 23 दिसंबर।
नगर के बरीवाला बाईपास (महाराणा प्रताप चौक) के आसपास शौचालय मूत्रालय एवं पीने के पानी की व्यवस्था न होने से यहां पर आने जाने वाले सभी यात्रियों सहित आसपास के दुकानदारों को बहुत असुविधा होती है।
व्यवस्था कराने के लिए बरी वाले बाईपास के आसपास के दुकानदार आसपास के लोग भारतीय किसान यूनियन भानू के स्थित जिला कार्यालय पर पहुंचे व समस्या से अवगत कराया।
जिला संगठन मंत्री अनिल ठाकुर ने इस संबंध में उझानी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है।
शिकायतकर्ताओं में
अमन सोलंकी ,योगेंद्र सिंह, भगवान दास, मुन्नू, धीरेंद्र, पुष्पेंद्र, राकेश, मुकुट सिंह, अमर सिंह, इंद्रजीत, विनय, नेम सिंह अशोक, अतुल कुमार, गुडनेस इत्यादि लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
