1:05 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

द्रौपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वॉटर कूलर का अनेग पाल द्वारा उद्घाटन

द्रौपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वॉटर कूलर का विधिवत उद्घाटन अनेग पाल (पति, ब्लॉक प्रमुख) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री मनीष सिंघल जी, प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार जी तथा विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री राम सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने इस सुविधा को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
उद्घाटन समारोह अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे विद्यालय में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम स्थापित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस