राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में प्राचार्या डॉ वंदना की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी की जन्मशताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर काव्य पाठ एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया किया गया। प्रतियोगिता में अनेकों छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें काव्य पाठ प्रतियोगिता में सिदरा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा अलशिफा नाज ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ वंदना ने अपने उद्बोधन में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ बृजेश कुमार, डॉ ऋषभ भारद्वाज, डॉ भावना सिंह डॉ सरिता गौतम एवं संपूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अर्चना पाण्डेय द्वारा किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
