11:43 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी का स्थानांतरण , नवागत चौकी प्रभारी रामकुमार ने कुर्सी संभाली

आसफपुर ( बदायूं ) – शासनादेश पर हाल ही में बदायूं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चौकस रखने के ख्याल से कई पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है इसी क्रम में थाना फैजगंज वेहटा क्षेत्र की पुलिस चौकी आसफपुर चौकी प्रभारी अली मियां जैदी को थाना कादर चौक क्षेत्र की पुलिस चौकी मोहम्मद गंज स्थानांतरित किया है और थाना
उसावां पर सेवारत पुलिस उपनिरीक्षक रामकुमार को आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है ।
इस दौरान आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी को समस्त पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने उन्हें फूलमालाओं से नवाजा व उपहार देकर विदा किया और नवागत पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार का पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों ने उपहार देकर जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने नवागत चौकी प्रभारी रामकुमार को भगवान राम का चित्र भेंट कर जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें अनंत शुभ – कामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवागत पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार , पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल , पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , हेड कांस्टेबल प्यारे खां , कांस्टेबल अंशुल कुमार , सुनील कुमार , प्रशंक कुमार , होमगार्ड रामपाल सिंह ,पी आर डी जवान छात्रपाल ,मदनलाल , फालवर जगदीश माली व आसफपुर क्षेत्र के नामचीन त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , कवि पंकज कुमार पाराशरी , ग्राम प्रधान शिवजीत , पूर्व ग्राम प्रधान पति पवन मिश्रा , सीकरी प्रधान पिता रामकुमार कोरी , पूर्व प्रधान श्याम सिंह , मोहित यादव , अमित कुमार ,पुलेंद्र सिंह , ईंट भट्टा स्वामी गजराज सिंह , दिनेश यादव , प्रेम पाल सिंह , डॉक्टर इसरार अहमद सिद्दीकी , देवपाल, मुशाहिद , एडवोकेट जावेद , मंजीत यादव , तौहीद अहमद आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहे ।
इस भव्य विदाई समारोह व स्वागत समारोह की वेला पर नवनिर्मित पुलिस चौकी परिसर में क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर पुलिस स्टाफ ने सभी क्षेत्रीय संभ्रांत आगंतुकों को जलपान कराकर आभार व्यक्त किया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस