12:45 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

राजमार्ग टूटा होने के कारण आए दिन हो रहे हादसे जिम्मेदार मौन

राजमार्ग टूटा होने के कारण आए दिन हो रहे हादसे जिम्मेदार मौन

सहसवान (बदायूं) सहसवान-राजमार्ग टूटा होने के कारण आए दिन हो रहे हादसे जिम्मेदार पूरी तरह मौन बता दे। काफी लंबे समय से सैफुल्लागंज राजमार्ग पर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है,जो की काफी समय बीत जाने के बावजूद भी नाले का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पा रहा है। निर्माण कार्य धीमी गति के चलते राजमार्ग भी पूरी तरह टूटा हुआ पड़ा है ।जिसके चलते इस राजमार्ग पर आए दिन लोग नाले में गिरकर चोटिल हो रहे हैं ।नाले की गहराई अधिक होने के कारण लोग उसमें गिर कर फस जाते हैं, ऐसा ही मामला आज देखने को मिला जिसमें फोर व्हीलर वाहन राजमार्ग एवं नाला खुला होने के कारण पलटने से बाल-बाल बच गया इससे पहले भी ई रिक्शा चालक ई रिक्शे में बिठाकर सवारियों को ले जा रहा था तभी अचानक उसका ई-रिक्शा राजमार्ग टूटा होने के कारण पलट गया जिसमें बैठी महिला व उसका एक मासूम बच्चा उसकी गोद में से नाले में जाकर गिर गया मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला एवं उसके मासूम बच्चे को नाले के अंदर से दोनों को बाहर निकाला जिसमें महिला के काफी गंभीर चोटें आ गई वहीं लोगों ने नाला निर्माण जल्द कराएं जाने की मांग की उसके बावजूद भी जिम्मेदार लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा जिसके चलते एक रोज कोई बड़ा हादसा होने में समय नहीं लगेगा।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.