3:14 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो खिलाड़ी अजय पाल सिंह ने रचा इतिहास,

7वें राष्ट्रीय सिख गेम्स में उत्तर प्रदेश के लिए जीता स्वर्ण पदक

बदायूं।

जनपद बदायूं के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वान्डो खिलाड़ी अजय पाल सिंह ने एक बार फिर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नई दिल्ली (नजफगढ़) स्थित कांत दर्शन पब्लिक स्कूल, नागली सकरवती के इंडोर हॉल में 20 व 21 दिसंबर 2025 को सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 7वें राष्ट्रीय सिख गेम्स अंतर्गत ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में अजय पाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जिला ताइक्वान्डो संघ, बदायूं के अध्यक्ष मेंहदीरत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय पाल सिंह ने सीनियर वर्ग टीम पूमसे स्पर्धा में टेक इक-7 एवं पूमसे टेबेक श्रेणी में उत्कृष्ट तकनीक और अनुशासन का परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस उपलब्धि के साथ ही अजय पाल सिंह का चयन आगामी द्वितीय सिख एशियन गेम्स के लिए हुआ है, जहां वे भारत की ओर से प्रतिभाग करेंगे। उनकी इस सफलता से खेल प्रेमियों, ताइक्वान्डो संघ और जिले के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

अजय पाल सिंह की इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वान्डो संघ सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

विज्ञापन एक्सप्रेस