बदांयू में नीलम पन्ना की अंगूठी सहित 60 लाख की लूट, सीसीटीवी फुटेज भी मिले

बदांयू 21 दिसंबर।
बदांयू की रिंगालिया कालौनी में कल शाम 7 बजे शहरी विकास अभिकरण विभाग में कार्यरत ( इस समय निलंबित) प्रीति के घर से अज्ञात चार लुटेरों ने पिस्टल, नीलम, पन्ना की अंगूठी, नकदी सहित 60 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया, वही चोरों से गल्ती भी हो गई वह सीसीटीवी की डीवीआर की जगह डिश की डीटीएच बाक्स उठा ले गये।
बताते चलें कि कल शाम रिंगालिया कालोनी में प्रीति जब मंदिर से घर वापस लौटीं तो अज्ञात चार बदमाशों ने दरवाज़ा खटखटाया व किसी का पता पूछने के बहाने उन्हें दबोच लिया। घर में रखे पिस्टल, आई-पैड,दो आई फोन,दो लाख पेंतीस हजार की नकदी,सोने के कडे,दो हार,दो जंजीर डायमंड रिंग, ईयरिंग,नीलम व पन्ना की अंगूठी सहित 60 लाख का माल ले गए।
आज सीओ सिटी रजनीश उपाध्यक्ष ने पीड़ित महिला से जानकारी जुटाई वही आस-पास के करीब दो सो सीसीटीवी भी अधीनस्थों से चेक कराऐ। अज्ञात बदमाशों के प्रीति को दबोचने के सीसीटीवी फुटेज भी उनके निवास से पुलिस ने लिऐ है। क्योंकि बदमाश डीवीआर की जगह जल्दबाजी में डिश का डिब्बा उठा कर ले गये। मुम्किन है पुलिस फुटेज के आधार पर जल्द बदमाशों तक पहुंच जाऐ। पांच टीमें घटना के वर्कआउट को एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने लगा रखी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

