उझानी में रेलवे पुल व ट्रैक की पेट्रोलिंग के दौरान एक रेलवे कर्मी शनिवार तड़के लापता हो गया। जीपीएस लोकेशन कछला पुल की मिलने के बाद पुल से नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों और सहकर्मियों की सूचना पर गंगा में निजी गोताखोरों से तलाश कराई गई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। जीआरपी व स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
