7:27 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

मुरादनगर में महिला सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर में यूपी पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर व पिंक बूथ प्रभारी प्रिया सिंह और सिपाही शाहिद अली को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दहेज के मुकदमे में धाराएं कम करने और दो नाम निकालने के बदले रजनीश से दो लाख रुपये की डील तय हुई थी। रजनीश को इसी मामले में जेल भी जाना पड़ा था, इसके बावजूद उससे लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस