1:21 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

यूपी पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ संविदा कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन पर अपने ही आदेशों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने विरोध तेज कर दिया है। 33/11 केवी उपकेंद्रों पर तैनात लगभग 25 हजार संविदा कर्मियों की छंटनी, वेतन 18 हजार तय न करने, हटाए गए कर्मचारियों की बहाली, घायल कर्मियों के कैशलेस इलाज सहित कई मांगों को लेकर संगठन ने शक्ति भवन लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रबंधन के साथ हुई वार्ता से समाधान न निकलने पर शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उपकेंद्रों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। शाम चार बजे सभी संविदा कर्मचारी अपने-अपने उपकेंद्रों पर एकत्र हुए, ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और परवेज नगर उपकेंद्र पर कार्यवृत्त की प्रति का दहन किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस