युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत’ बदायूं तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेल कार्यक्रम का आयोजन माया देवी शिक्षण संस्थान के स्पोर्ट्स फील्ड में किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें कबड्डी, वॉलीबॉल , बैडमिंटन, लम्बी कूद 200 मीटर महिला और 400 मीटर पुरुष में शामिल थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वेश कुमार शाक्य जी रहे।,जिन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण से युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सर्वेंद्र शाक्य ,श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, कमल कांत और राहुल कुमार , राकेश शाक्य, आशा शाक्य ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कबड्डी में लड़कियों ने अपनी ताकत और रणनीति का प्रदर्शन किया, जबकि वॉलीबॉल में लड़कों की टीमों ने अपनी कुशलता दिखाई। बैडमिंटन में लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेरा युवा भारत ,बदायूं के इस प्रयास से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ी है और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है।
कार्यक्रम के अंत में, मुख्य अतिथि ने विजेताओं को खेल किट, टी-शर्ट्स, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की और सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हैं।
कबड्डी में मिथलेश की टीम विजेता, सीमा की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में ब्योरा की टीम विजेता, ….
की टीम उपविजेता रही। 400 मीटर में पुरूष में नितिन प्रथम स्थान, उर्वेश सिंह द्वितीय, लल्ला बाबू तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर महिला वर्ग में बबली प्रथम , सीमा देवी द्वितीय स्थान एवं काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
, लम्बी कूद में अमन सिंह प्रथम स्थान, नितिन सिंह एवं दुर्वेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज सर्वेंद्र शाक्य, सतेंद्र शाक्य, कमल कांत, राकेश शाक्य, विपिन यादव, अमित यादव, चंद्रवती, राहुल यादव आदि स्टाफ उपस्थित रहा
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
