2:54 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

जितेन्द्र कुमार सक्सेना ने झंडा दिखाकर बस लखनऊ रवाना की।

बदायूं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जितेन्द्र कुमार सक्सेना ने युवा सहकार सम्मेलन के लिए, एआर कॉपरेटिव के साथ झंडा दिखाकर बस लखनऊ को रवाना की। रविवार को लखनऊ के गोमती नगर में इंद्रा गाँधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम होना है। जहां कार्यक्रम बनाने के लिए, बदायूं डीसीबी के चेयरमैन जेके सक्सेना कई दिन से तैयारी में जुटे थे। जहां लखनऊ जाने के लिए, शनिवार शाम लगभग 7 बजे बदायूं युवा कार्यकर्ताओं के साथ झंडी दिखाकर, बस को रवाना किया। वहीं बस पर जा रहे, कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र सक्सेना के जयकारे लगाते हुए। बस पर बैठकर रवाना हो गए। जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के आह्वान पर लखनऊ आगामी 21 दिसंबर को लखनऊ में एक विशाल युवा सहकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में पूरे प्रदेश से 25000 युवा भाग लेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे। बदायूं जिला सहकारी बैंक के बैनर तले 60 युवा इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए। बस में शनिवार को लखनऊ रवाना किए।

विज्ञापन एक्सप्रेस