8:27 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बिखरते परिवारों को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूं पुलिस

पुलिस लाईन बदायूं में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरते परिवारों को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूं पुलिस।

आज दिनांक 20-12-2025 को रिजर्व पुलिस लाईन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से तथा मौजूद काउंसलर 1. श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता 2. श्री एस डी शर्मा 3. श्री शिव स्वरूप गुप्ता 4. श्रीमती सुषमा कथरिया 5. श्री अशोक खुराना जी व संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उ0 नि0 माया देवी महिला हेड कांस्टेबल कुमुद महिला कांस्टेबल स्वाति द्वारा पारिवारिक समस्याओं की कुल 19 फाइलें लगाई गई। जिनमें से 15 फाइलों की काउंसलिंग हुई, 01 फाइल में समझौता हुआ 03 फाइल निरस्त शेष फाइलो में अग्रिम तिथि दी गई एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण का विचार किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस