ग्रामीणों ने दिलीप सिंह के संग जिओ की सेवा से परेशान हो कर की शिकायत
विशाल कोतवाली क्षेत्र के परसिया दबतोरीसहित क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों में लाइट जाने के बाद जिओ के नेटवर्क शून्य हो जाते हैं जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है ग्रामीण जनता के संपर्क अपनों से टूट जाते हैं और आपात स्थिति में जनता प्रशासन को भी फोन करने लायक नहीं रहती जनता द्वारा कंपनी के केयर पर शिकायत करने व अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है ग्रामीणों ने कहा है यदि जिओ के अधिकारी द्वारा सुनवाई नहीं की गई तो शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी सिम को अन्य कंपनी में परिवर्तित करेंगे जिससे बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य सुविधाएं मिल सके समस्या से निजात पाने के लिए दिलीप कुमार सिंह सनी चौहान नीरज सिंह सुमित कुमार सिंह जितेंद्र पाल सिंह के साथ-साथ लगभग क्षेत्र के लगभग 150 लोगों ने अलग-अलग करे एवं कंपनी में शिकायत करके आपत्ति जताई है लेकिन फिर भी कोई सुनवाईनहीं हो रही है क्षेत्र के लोगों का कहना है की कंपनी के टावर पर जो लोग नियुक्त किए गए हैं वह रात्रि के समय में जनरेट नहीं चलाते हैं जिससे पूरा क्षेत्र इंटरनेट एवं कॉलिंग व्यवस्था से परेशान है यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ क्षेत्र के ग्रामीण लोग दिलीप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय बदायूं से मिलकर समस्या का समाधान कराएंगे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






