7:01 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में मजार पर अवैध निर्माण, लेखपाल से महिला भिडी गिरफ्तार

बदांयू 20 दिसंबर।

बदायूं के सिविल लाइंस एरिया में एक मजार पर अवैध निर्माण रोकने गई राजस्व विभाग की टीम से एक महिला उलझ गई। महिला ने खुद को पुलिस कांस्टेबल बताते हुए टीम को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने महिला को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

– महिला ने खुद को गाजियाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल बताया
– महिला ने लेखपाल और राजस्व टीम को धमकाया
– महिला ने कहा कि वह अनुसूचित जाति की है और एससी-एसटी एक्ट तथा छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामलों में फंसा देगी
– लेखपाल ने महिला के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई के लिए तहरीर दी, सिविल लाइंस पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस