8:08 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव में बढ़ती ठंड और कोहरे का असर, स्कूलों में छुट्टी, बाजारों में सन्नाटा

शुक्रवार नगर कुंवरगांव में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई, जिससे बच्चों को राहत मिली।

घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों

को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग घरों से बाहर

निकलने से बचते रहे

ठंड और कोहरे के कारण नगर की दुकानों और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। रोजाना चहल-पहल रहने वाली मुख्य बाजार और गली-मोहल्लों की दुकानों पर ग्राहक बेहद कम नजर आए। व्यापारी समय से पहले ही दुकानें बंद कर घर लौटते दिखे।

ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। नगर के कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। वहीं अधिकांश लोग जरूरी काम न होने पर घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।

लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के चलते आम जनजीवन प्रभावित है। लोग मौसम साफ होने और ठंड से राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगाँव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस