9:12 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

सेठ श्री कृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

सेठ श्री कृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सब जूनियर वर्ग का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने किया। प्रथम मैच एसके सुपर कमांडर और एस की इंडियन के बीच खेला गया जिसमें एसके सुपर कमांडो विनर रहे।
वही दूसरा मैच एसके किंग्स और एसके वॉरियर्स के बीच खेला गया जिसमें एसके वारियर विनर रहा।
आज पहला मैच एसके टाइगर और एसके टाइटन के बीच खेला गया जिसमें एसके टाइगर ने 66 रनों से विजय हासिल की।
आज का दूसरा मैच एस के सुपर कमांडो और एसके वॉरियर के बीच खेला गया जो एसके वॉरियर्स द्वारा बहुत ही शानदार ढंग से जीत गया।
मैच का आंखों देखा हाल कॉमेंटेटर श्री राम, गोपाल चौरसिया द्वारा प्रसारित किया गया जबकि अंपायर की भूमिका में डॉक्टर शिव कुमार एवं राधेश्याम शर्मा ने बखूबी निभाई।
कल एस के वॉरियर और एसके टाइगर के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
फाइनल मैं पहुंची टीम एसके टाइगर टीम की कोच श्रीमती सोनल कपूर,श्रीमती कुमुद सक्सेना एवं एसके वारियरके कोच सुखलाल व्यास ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी-अपनी टीम को विजेता बने के लिए खिलाड़ियों में उत्साहवर्धन किया।
कीड़ा शिक्षक श्री रमेश सिंह ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने का आवाहन किया। इस अवसर पर सर्वश्री रितेश कुमार कौशल कुमार सिंह संदीप कुमार पंकज कुमार मनोज कुमार जगमोहन अभिषेक शर्मा मुदित गुप्ता दीपक चंद शर्मा अशोक कुमार विजय कुमार सहित समस्त टीम के कोच व मैनेजर उपस्थितरहे।
यह जानकारी कॉलेज की मीडिया प्रभारी एवं गणित प्रवक्ता विवेक जौहरी नहीं देते हुए बताया कि सोमवार से स्क कॉलेज की मैदान में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में क्रिकेट टूर्नामेंट खेले जाएंगे जो 24 तारीख तक चलेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस