5:40 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग 4 जनवरी तक पहुंचेगा बिहार

दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग 4 जनवरी तक पहुंचेगा बिहार, फरवरी में विराट रामायण मंदिर में होगी स्थापना

दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान 4 जनवरी तक बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया स्थित विराट रामायण मंदिर पहुंचेगा। नए साल में फरवरी महीने तक इस भव्य शिवलिंग के मंदिर परिसर में स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अब तक शिवलिंग लगभग 1635 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुका है। यह तमिलनाडु से शुरू होकर आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश के बाद शिवलिंग उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा, जहां विभिन्न जिलों में भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश से होते हुए शिवलिंग बनारस और मोहनिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा। शिवलिंग के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और जगह-जगह धार्मिक आयोजनों की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.