बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर और ग्रामीण इलाकों में
शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण कड़ाके की ठंड महसूस की गई और जनजीवन प्रभावित हुआ।
घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों
को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग घरों से बाहर
निकलने से बचते रहे और अलाव से लोग अपना बचाव कर रहे।
बिल्सी नगर मोहल्ला नंबर 02 निवासी कौशल देवल
ने बताया कि गुरुवार शाम से ही कोहरा छाना शुरू
हो गया था। शुक्रवार सुबह तक यह लगातार
घना बना रहा हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बिल्सी में
अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम
तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हवा 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की
संभावना है। विभाग ने आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे
तक धूप निकलने का अनुमान भी जताया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
