1:00 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

कछला में कोहरे के चलते हल्दी भरा ट्रक पलटा,चालक परिचालक सुरक्षित

उझानी बदांयू 18 दिसंबर।

कछला में बरेली मथुरा हाइवे पर बीती रात कोहरे के कारण एक हल्दी लदा ट्रक पलट गया, गनीमत रही कि चालक, परिचालक सुरक्षित है।

यह हादसा बरेली मथुरा मार्ग पर उस पार चेकपोस्ट के समीप हुआ, जहां कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी। ट्रक चालक पीलीभीत निवासी मनोज कुमार पुत्र जय जय विस्वास ने बताया कि कोहरे के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं दिया इससे ट्रक सडक किनारे खंदी में पलट गया। सूचना पर सोरों व कछला चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने चालक व परिचालक सत्यवीर से हादसे की जानकारी की।

विज्ञापन एक्सप्रेस