3:34 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

तीन दिवसीय आयोजन के तहत रामनगरी अयोध्या में जुटेंगे देश विदेश से वैश्य प्रतिनिधि

#साहित्य क्षेत्र से जनपद बदायूं की डॉ मेघा अग्रवाल होंगी अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

# अधिवेशन में 11विषयों पर चर्चा कर वैश्य सशक्तिकरण की गूंजेगी हुंकार

#जनपद बदायूं से भी सहभागिता करेंगे वैश्य प्रतिनिधि

17दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 18, 19एवं 20जनवरी तीन दिवसीय आयोजन के तहत राम नगरी अयोध्या में 19दिसंबर को मानस भवन में देश विदेश से प्रमुख वैश्विक वैश्य समाज एकत्रित होकर वैश्य सशक्तिकरण पर हुंकार भरेगा एवं रामदास अग्रवाल जनसेवा सम्मान साहित्य के क्षेत्र से स्थानीय डॉ मेघा अग्रवाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा

प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वधान में आगामी 18, 19एवं 20जनवरी को राम नगरी अयोध्या में देश विदेश से वैश्विक वैश्य समाज जुटेगा जिसमें 18जनवरी को राम लला के दर्शन के उपरान्त 19जनवरी को मानस भवन में अंतराष्ट्रीय कार्यकारणी के अधिवेशन में देश विदेश के प्रमुख प्रतिनिधियों के समागम में स्व.राम दास अग्रवाल के स्मृति में रामदास अग्रवाल जनसेवा सम्मान के तहत समाज सेवा ,व्यापार,साहित्य एवं सनातन संस्कृति में अमूल्य योगदान देने वालो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा जिसमें जनपद बदायूं का गौरव बढ़ाते हुए साहित्य के क्षेत्र में डॉ मेघा अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा अधिवेशन में राजनैतिक सामाजिक स्तर पर वैश्य समाज को मजबूत करने हेतु 11बिंदुओं पर चर्चा करते हुए वैश्य सशक्तिकरण के लिए हुंकार भरी जाएगी 20दिसंबर को अधिवेशन का समापन किया जाएगा


अधिवेशन में जनपद बदायूं से प्रतिनिधि के तौर पर जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू,हरि अग्रवाल, अवधेश लड्डा एवं विनय गुप्ता शामिल होंगे

विज्ञापन एक्सप्रेस