6:27 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

पशुशाला से तीन भैंस चोरी – बिल्सी

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर शोहरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक पशुशाला से तीन भैंसें चुरा लीं। यह घटना मंगलवार रात को हुई। बुधवार सुबह जब किसान चारा डालने पहुंचा तो भैंसें गायब मिलीं।
मिर्जापुर शोहरा निवासी मेराज अहमद पुत्र इंतजार अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के समय अज्ञात चोरों ने उनके घर के पास बनी पशुशाला में बंधी तीन भैंसें चुरा लीं। सुबह जब वह चारा डालने गए, तो भैंसें वहां नहीं थीं।
इसके बाद पीड़ित किसान मेराज अहमद ने बिल्सी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मेराज अहमद ने बताया कि चोरी हुई भैंसों की कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये से अधिक है। इस घटना के बाद किसान काफी परेशान है!

विज्ञापन एक्सप्रेस