3:52 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

1 करोड़ की बीमा रकम के लिए रची मौत की साजिश, रिकवरी एजेंट गिरफ्तार

महाराष्ट्र के लातूर में 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए ICICI बैंक के रिकवरी एजेंट गणेश चव्हाण ने खौफनाक साजिश रची। उसने गोविंद यादव को कार में लिफ्ट देकर सुनसान इलाके में ले जाकर जिंदा जला दिया और अपनी मौत का नाटक किया। मौके पर ब्रेसलेट छोड़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। जांच में कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट से साजिश उजागर हुई। पुलिस ने आरोपी गणेश चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.