10:58 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

कर्ज से परेशान किसान ने बेची किडनी, 6 अवैध साहूकारों पर केस दर्ज

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में कर्ज के बोझ से दबे एक किसान द्वारा किडनी बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नागभीड़ तहसील के मिन्थुर गांव निवासी रोशन सदाशिव कुडे ने आरोप लगाया कि अवैध साहूकारों के दबाव में आकर उन्हें कर्ज चुकाने के लिए किडनी बेचनी पड़ी। किसान के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शाम करीब सात बजे छह साहूकारों के खिलाफ सवकारी अधिनियम की धारा 29, 30, 31 और एक्सटॉर्शन की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस