बदायूं भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन द्वारा बदायूं जनपद के सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की खरीदारी ना होकर सीधे-सीधे व्यापारियों के यहां से सेंटर इंचार्जों की मिली भगत एवं डिप्टी आरएमओ बदायूं के सहयोग से ट्रक भरे जा रहे हैं जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया और सरकारी क्रय केंद्रों पर बिना खरीदे के ही बाजरा का लक्ष्य पूरा कर दिया गया और इसी तरह धान का भी लक्ष्य पूरा कर दिया जाएगा जिसको लेकर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जिसमें 18 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार से मालवीय आवास गृह बदायूं में जिला प्रभारी झाझन सिंह अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे झा झ न सिंह की उम्र 85 वर्ष है ऐसे में यदि कुछ झांझ न सिंह को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी डिप्टी आरएमओ द्वारा सरकारी क्रय केंद्रों के खोलने से लेकर खरीददारी तक में कोई भी नियम कानून का पालन नहीं किया गया है जनपद में पांच तहसील है जो प्रत्येक वर्ष पांचो तहसील में बराबर की संख्या में सरकारी क्रय केंद्र होते थे किंतु अबकी बार बदायूं एवं दातागंज में ही सारे सेंटर खोल दिए गए बिल्सी में एक केंद्र खोला भी उसको 30 नवंबर में शुरू किया और 6 दिसंबर को बंद कर दिया गया जबकि बाजारा की खरीद अभी 4000 कुंतल शेष है हमारे ब्लॉक अध्यक्ष 26 नवंबर से आज तक प्रत्येक केंद्र पर जा रहे हैं वहां कोई भी तोल नहीं हो रही है तब भी एक-एक केंद्र पर 6000 कुंतल धान की खरीद दर्शाई जा रही है इससे बड़ी धांधली हो नहीं सकती ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंख धार जिला प्रभारी झाझन सिंह जिलामहासचिव नरेंद्र सक्सेना मंडल सचिव विनोद सक्सेना युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव युवा ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान दिनेश यादव ग्राम अध्यक्ष हमूपुर वीरपाल सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज राजेश्वर सिंह यादव। वजीरगंज ब्लॉक के उपाध्यक्ष राजेश यादव आदि मौजूद रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
