9:26 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा 13 की दर्दनाक मौत,100 घायल

।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ, जब सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं और आग लग गई।
13 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 4 की पहचान हो गई है।
100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई गंभीर हैं
हादसे के बाद 17 बैग में कंकाल और जले हुए टुकड़े लाए गए हैं
घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन और एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया गया है।


घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य थी।
एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई।

चार शवों की पहचान हो गई है, अन्य के शिनाख्त के लिए टीम जुटी हुई है।
फिलहाल घटना में प्रशासन ने 13 लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि –

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.