आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बुक कीपर एम – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्य प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौर सभी महिला प्रतिभागियों को विषयक जानकारी मुहैया करा रहे हैं ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की लगभग 35 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं ।
यह कार्यक्रम 15 दिसंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक अनवरत रूप से चलाया रहा है ।
यह जानकारी प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी
आसफपुर से दानवीर सिंह 



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
