6:55 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

नवागत कोतवाली इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने रविवार को ग्राम प्रधानों, सभ्रांत नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ बैठक की।

बिसौली। नवागत कोतवाली इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने रविवार को ग्राम प्रधानों, सभ्रांत नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय लोगों से परिचय स्थापित करना तथा कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सहयोग पर चर्चा करना रहा।
बैठक के दौरान इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच समन्वय से ही क्षेत्र में शांति व सुरक्षा कायम रखी जा सकती है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। साथ ही जिन स्थानों पर कैमरे खराब पड़े हैं, उन्हें शीघ्र ठीक कराने का अनुरोध किया, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में जांच में सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराधों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इससे पुलिस को भी समय पर कार्रवाई करने में सुविधा होती है। बैठक में उपस्थित प्रधानों ने भी पुलिस को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदोरिया, कस्बा चौकी इंचार्ज इंचार्ज विदेश शर्मा, लक्ष्मीपुर के प्रधान शफी खान, पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह यादव, इंदल सिंह, अजय पाल, मनोज कुमार, कुमरपाल, गोपी चंद, बृजेश कुमार, जगत पाल सिंह, वाहिद नवी एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.