12:01 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया ने सुनी 60 से अधिक फरियादें, जनता बोली, ऐसा विधायक कोई नहीं

बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने स्थानीय कार्यालय केशो आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना।बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों तक पहुंचती हैं।

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने बताया कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के हर पीड़ित, वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय मिले। उन्होंने जनसहभागिता को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए इस तरह के कार्यक्रमों की नियमित आयोजन की बात कही।

विज्ञापन एक्सप्रेस