।
उझानी बदांयू 13 दिसंबर।
कोतबाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे स्थित अब्दुल्लागंज मोड़ पर आज सुबह 08 बजे घने कोहरे के कारण टैम्पो व बाईक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई जिससे बाईक सवार भदरौल निवासी 30 वर्षीय रुस्तम पुत्र अब्दुल अजीज व कादरचौक निवासी 50 वर्षीय हाशिम पुत्र हजरूद्दीन गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने टैम्पो मय चालक के कब्जे में ले लिया था जिसे दोनों पक्षों के लोगों द्वारा आपसी समझौते के बाद छोड़ दिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



