1:52 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

इंडिगो फ्लाइट कैंसल, पिता बने हीरो: रातभर 800 किमी कार चलाकर बेटे को इंदौर पहुंचाया

इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से हरियाणा के रोहतक जिले के मायना गांव के पंघाल परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। बेटे का इंदौर में प्री-बोर्ड एग्जाम था, लेकिन उड़ान कैंसल होने पर पिता राजनारायण पंघाल ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने दिल्ली से इंदौर तक करीब 800 किलोमीटर का सफर रातभर कार चलाकर तय किया और बेटे आशीष को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया। समय पर पहुंचने से आशीष न सिर्फ परीक्षा दे सका, बल्कि उसके अवार्ड भी सुरक्षित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.